Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग की अब हिम्मत नहीं होती : जीतनराम मांझी

गयाजी स्थित मगध विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने 

22 Aug 2025

बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग की अब हिम्मत नहीं होती : जीतनराम मांझी

पटना/गयाजी। बिहार के गयाजी में आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगमन पर आयोजित जनसभा को केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, चिराग पासवान, नित्यानंद राय समेत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के वरिष्ठ नेताओं ने भी संबोधित किया और प्रदेश में केंद्र सरकार की ओर से जारी योजनाओं का जिक्र किया। नेताओं ने लोगों से आगामी विधानसभा चुनाव में राजग के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

गयाजी स्थित मगध विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने बिहार के लिए जितना काम किया है, उसे देखते हुए विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग करने की अब हिम्म्त नहीं होती।उन्होंने कहा कि गयाजी में 1300 एकड़ में औद्योगिक कॉरिडोर का निर्माण हो रहा है। इससे यहां उद्योग का विकास होगा। बोधगया एवं विष्णुपद मंदिर के समेकित विकास के लिए विष्णुपद व महाबोधि कॉरिडोर का निर्माण कराया जाना है। बिहार में एक भी टेक्नोलॉजी सेंटर नहीं था। अब गया-पटना में टेक्नोलॉजी सेंटर का निर्माण किया जा रहा है। गयाजी रेलवे स्टेशन को विश्वस्तरीय स्टेशन बनाया जा रहा है। इतना ही नहीं 'नमामि गंगे योजना' के अधीन 'नमामि निरंजना फल्गु अभियान' की शुरुआत भी हो चुकी है।

केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि प्रधानमंत्री का लगातार बिहार आना यह दर्शाता है कि उनके लिए बिहार और बिहारी कितना मायने रखते हैं। जिस विकसित बिहार का संकल्प हमने देखा था। पीएम के नेतृत्व में बिहार की यह डबल इंजन की सरकार आने वाले दिनों में बिहार और बिहारियों के हर सपने को पूरा करेगी।

चिराग पासवान ने कहा कि जिस लक्ष्य के साथ हमलोग आगे बढ़ रहे हैं, विकसित बिहार बनाने का उस लक्ष्य को भी हासिल करेंगे। अपने सम्बोधन में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि प्रधानमंत्री ने गया को गयाजी नाम देकर यहां की संस्कृति को सम्मान दिया है। उन्होंने कहा कि जब हमलोग युवा मोर्चा के कार्यकर्ता थे और गया, औरंगाबाद, जहानाबाद आते थे, तो चित्कार सुनाई देती थी। लालू यादव की सरकार नरसंहार की सरकार थी। आज तेजस्वी उनके साथ घूम रहे हैं, जो 70 साल से वोट चोरी करते आ रहे हैं।

नित्यानंद राय ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में लगातार विकास और नौजवानों को नौकरी देने के लिए जो योजनाएं आती हैं, उसकी सबसे बड़ी हकमारी बांग्लादेश और रोहिंग्या कर रहे हैं। वे वोट तो करते ही हैं, यहां के नौजवानों की नौकरी भी ले लेते हैं। तेजस्वी यादव और राहुल गांधी जितना भी यात्रा कर लें, अब बिहार के नौजवान रोहिंग्या और घूसपैठियों को बर्दाश्त नहीं करेंगे।

जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के कार्यकारी अध्यक्ष और सांसद संजय झा ने अपने संबोधन में कहा कि डेढ़ घंटा में पटना से गया पहुंचना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और बिहार के मुख्यंमंत्री नीतीश कुमार के कारण संभव हो सका है। कभी किसी ने नहीं सोचा था। आज गयाजी-बोधगया के सभी घरों में गंगाजल पेयजल के रुप में उपलब्ध कराया जा रहा है। गयाजी में रबर डैम का निर्माण कराया गया। गयाजी बिहार का सबसे बड़ा औद्योगिक केंद्र बनकर उभरेगा। डबल इंजन की सरकार जिस तरह से काम कर रही है, उससे देखकर लगता है कि नए बिहार के नवनिर्माण का समय अब आया है।

मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा सदस्य उपेंद्र कुशवाहा ने लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि पहले से जैसे बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार बनाकर रखी है। आगे भी रखने की जरुरत है।

उन्होंने कहा कि एक-एक वोट सभी जाति के लोग नीतीश सरकार को दें, ताकि डबल इंजन की सरकार में जो विकास कार्य चल रहा है,वह जारी रहे। उन्होंने कहा कि बोधगया से अहिंसा का संदेश पूरे विश्व को दिया गया है। यह संदेश सिर्फ किताबों में सीमित नहीं है। हमलोगों को भी इसे आत्मसात करना है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग की अब हिम्मत नहीं
गयाजी स्थित मगध विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News